ओडिशा कांग्रेस में बड़ा बदलाव, चुनाव प्रचार समिति का गठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2018

नयी दिल्ली। ओडिशा विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया है और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति का गठन किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया है, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक और तीन कार्यकारी अध्यक्ष चिरंजीव बिस्वाल, प्रदीप मांझी और नव किशोर दास अपने पद पर बने हुए हैं।

कुछ महीने पहले ही पटनायक और तीन कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी। गांधी ने ओडिशा कांग्रेस के लिए 14 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव और 36 सचिव नियुक्त किये हैं। किशोर चन्द्र पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ओडिशा के लिए कांग्रेस ने दास के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति का भी गठन किया है जिसमें राज्य कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक और आमुख संगठनों के प्रमुख शामिल हैं। कोर कमेटी और कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। ओडिशा विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ प्रस्तावित है।

प्रमुख खबरें

आरक्षण की राजनीति पर बोले Ramdas Athawale - Modi के रहते संविधान को कोई खतरा नहीं

रोबोट और शादी (व्यंग्य)

IPL 2024 PlayOff Scenario: आईपीएल 2024 प्लेऑफ की जंग, मुंबई-आरसीबी की उम्मीदें खत्म! अन्य टीमें कैसे करेंगी क्वालीफाई, यहां समझे पूरा समीकरण

Karnataka Sex videos scandal: सेक्स वीडियो कांड में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दूसरा लुकआउट सर्कुलर जारी