Rahul Gandhi ने एक नवंबर के रामलीला मार्च को बताया संविधान रक्षा का आंदोलन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक नवंबर को प्रस्तावित ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ में लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का मार्च नहीं, बल्कि ‘‘हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च’’ है। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि यह मार्च लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा कथित ‘‘वोट चोरी’’ को रोकने के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को लगता है कि देश, उनकी अभिव्यक्ति, उनके विचार या उनकी सोचने की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है, उन्हें इस मार्च में शामिल होना चाहिए। गांधी ने कहा कि यह ‘‘शानदार मार्च’’ होगा और ‘‘देश की आत्मा’’ के लिए निकाला जा रहा मार्च है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ INDIA Bloc का Mega Plan, Ramlila Maidan में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Iran के सुरक्षा प्रमुख को JD Vance ने भेजा पत्र, Donald Trump चाहते हैं शांति वार्ता

Aviation Industry को चालू वित्त वर्ष में 38000 करोड़ रुपये तक के शुद्ध घाटे का अनुमान: ICRA

UP Government का बड़ा फैसला: Regime Change हिंसा से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी Govt Job