राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मिले शहीद का दर्जा

By अंकित सिंह | May 01, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता ने पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और मृतकों को शहीद के रूप में आधिकारिक मान्यता देने की उनकी मांग का समर्थन किया। गांधी ने एक्स पर लिखा कि मैं पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के दुख और उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की उनकी मांग के साथ खड़ा हूं। प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें यह सम्मान दें।

इसे भी पढ़ें: ये नहीं सोचा भारत के मुसलमानों पर क्या असर पड़ेगा… पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला

गांधी ने कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि विपक्ष पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। चाहे वे जहां भी हों, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों को ढुलमुल तरीके से नहीं, बल्कि पूरी मजबूती के साथ करारा जवाब देना है, ताकि उन्हें याद रहे कि हिंदुस्तान के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्रवाई करनी है। पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। हमारा 100 प्रतिशत समर्थन सरकार के साथ है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!

Monsoon Travel Tips: बारिश में भी आपकी ट्रैवलिंग होगी Super Safe, बस अपने बैग में रख लें ये 7 Life Saver चीजें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद

Health Tips: आखिर रात को ही क्यों लगती है मिठाई और स्नैक्स की तलब, जानिए पूरा सच