तीन दिवसीय संसदीय दौरे पर केरल पहुंचे राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

कन्नूर (केरल)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे, जहां वह किसान बैंक के भवन और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) बहुजन संगमम के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तिरुवनंतपुरम में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी (माकपा) के मुख्यालय एकेजी सेंटर पर कथित हमले को लेकर राज्य में तनाव के मद्देनजर गांधी की यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सत्तारूढ़ वाम दल ने केंद्र पर ‘‘बम हमले’’ के पीछे कांग्रेस की भूमिका का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: एकनाथ के CM बनने पर बोले संजय राउत, मैं शिंदे को शिव सैनिक नहीं मानता, ED के सामने पेश होने से पहले की ये अपील

यह प्रदर्शन उस वक्त हिंसक हो गया, जब कार्यकर्ताओं के एक समूह ने लोकसभा सदस्य के कार्यालय में कथित तौर पर प्रवेश किया और उसमें तोड़फोड़ की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की जानकारी में वायनाड के सांसद कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने सोमवार को राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए सदन की कार्यवाही बाधित कर दी थी, जिसके कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि माकपा में जिला स्तर से लेकर राज्य सचिवालय तक सभी ने हमले की निंदा की थी और एलडीएफ सरकार ने भी तत्काल कार्रवाई की तथा क्षेत्र के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी के निलंबन के साथ-साथ महिलाओं सहित एसएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग