गोकुल दूध संघ में बहुमत बदलने के लिए BJP नियमों से कर रही खिलवाड़: Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के गोकुल दूध महासंघ के चुनाव में निर्वाचित बोर्ड के बहुमत को कथित तौर पर प्रभावित करने की कोशिश को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि हर जगह सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की एक पोस्ट को ‘एक्स’ पर रिपोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के बाद नियम बदलकर दुग्ध उत्पादकों के जनादेश में मिलावट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, चार निदेशक थोपो, 12 को 16 बनाओ और बहुमत चुरा लो।

उन्होंने दावा किया कि महायुति समर्थित निदेशकों के अनुपस्थित रहने के कारण अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका, जिसके बाद बंबई उच्च न्यायालय ने 10 नवंबर को नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश दिया। खेड़ा ने आरोप लगाया था कि निर्वाचित बोर्ड को काम करने देने के बजाय राज्य मंत्रिमंडल ने मतदान के अधिकार वाले चार सरकारी निदेशकों को नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे बोर्ड में बहुमत का गणित बदल सकता है और दूध उत्पादकों के जनादेश को पलटा जा सकता है।

उन्होंने कहा था कि इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जा रही है, ताकि लोकतांत्रिक जनादेश और सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता की रक्षा की जा सके।

प्रमुख खबरें

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

VISTAR योजना से डेटा तंत्र होगा मजबूत, Pramod Sawant ने किया स्वागत

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?