राहुल गांधी ने मोदी-अंबानी की मित्रता पर ‘शोले’ से साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उद्योगपति अनिल अंबानी से निकटता को निशाना बनाने के लिए मशहूर फिल्म शोले के एक गीत का सहारा लिया। गांधी ने मोदी और अंबानी की तस्वीर के साथ हिट गाने ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगें’ का इस्तेमाल किया। कांग्रेस प्रमुख का आरोप है कि राफेल सौदे में अंबानी की कंपनी को 30,000 करोड़ रुपए का ऑफशोर ठेका मिला है। गांधी के ट्विटर हैंडल में 17 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें मोदी और अंबानी की मुस्कुराती हुईं तस्वीरें हैं और पीछे से गाना बज रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रमुख मोदी पर कथित भ्रष्टाचार और फ्रांस की कंपनी के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उन पर लगातार हमले बोल रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साधा निशाना

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें

झारखंड और भाजपा का दिल का नाता, PM Modi बोले- कांग्रेस और जेएमएम में लूट तथा भ्रष्टाचार करने की चल रही रेस