हरियाणा में हार पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- संघर्ष जारी रखेंगे, जम्मू-कश्मीर की जनता का जताया आभार

By अंकित सिंह | Oct 09, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी ने बुधवार को चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जीत के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पांच महीने में ही फर्श से सीधे अर्श पर पहुँच गये Omar Abdullah

इस जीत से आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का उत्साह बढ़ा है जहां वह अपने दो सहयोगियों के साथ कठिन लड़ाई के लिए तैयार है। साथ ही पार्टी का आगामी झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भी मनोबल बढ़ा है। भाजपा के साथ-साथ नेकां-कांग्रेस गठबंधन को क्रमशः हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90-90 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिला है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से महज छह महीने पहले मनोहर लाल खट्टर को अप्रत्याशित रूप से हटाकर मुख्यमंत्री बनाए गए 54 वर्षीय नायब सिंह सैनी के अपने पद पर बने रहने की संभावना है, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि उनके बेटे और पार्टी नेता उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार