Rahul Gandhi ने Amarinder Singh को पसंदीदा BJP नेता बताया; कैप्टन बोले- पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 07, 2026

चंडीगढ़, सात अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा नेता बताया है। वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहेंगे, लेकिन राजनीतिक रूप से वह भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। राहुल गांधी की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा किए गए एक वीडियो में सामने आई।

‘एक्स’ पर अपनी इंस्टाग्राम पहल का लिंक साझा करते हुए गांधी ने कहा, “छात्रों, जेन-जी -- मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं। मुझसे इंस्टाग्राम पर कुछ भी पूछें, और मैं ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब दूंगा।” गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी का उनके बारे में अच्छी बातें कहना अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि वे राहुल और प्रियंका गांधी को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे, और उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी उनके सहपाठी व दोस्त थे।

अमरिंदर ने कहा कि भारत को छोड़कर दुनिया भर में निजी रिश्ते राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक रिश्ते हमेशा बने रहेंगे, लेकिन राजनीतिक रूप से वह भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अमरिंदर ने याद किया कि 1980 में वे कांग्रेस के सांसद थे, जबकि उनकी मां, दिवंगत महारानी मोहिंदर कौर, एक विरोधी पार्टी से सांसद थीं।

उन्होंने पूछा, “क्या इसका मतलब यह है कि मेरी अपनी मां के साथ नहीं बनती थी?” पंजाब भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने कहा, “कैप्टन साहब पंजाब के सबसे बड़े नेता हैं।” बलियावाल ने कहा कि गांधी को कैप्टन अमरिंदर की याद तब आ रही है, जब उनकी पार्टी की पंजाब इकाई में जबरदस्त अंदरूनी कलह और झगड़े चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत