राहुल का मोदी पर तंज, बोले- PM ने नोटबंदी से पहले पूरी कैबिनेट को कर दिया था ताले से बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि नोटबंदी से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पूरी कैबिनेट को ताले से बंद कर दिया था। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने दावा किया कि उन्हें यह जानकारी विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के सदस्यों ने दी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान नरेन्द्र मोदी ने अपनी पूरी कैबिनेट को रेस कोर्स रोड पर ताले से बंद किया था। गांधी ने जीएसटी लागू करने की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि जनता को लगता है कि मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर गलती की है, लेकिन मोदी कभी इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती दी और कहा कि उनके पास केवल चार सवाल हैं, जिनका मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे। गांधी शिमला से पार्टी प्रत्याशी धनीराम शांडिल के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के मामले पर मोदी के साथ कहीं भी बहस करने को तैयार हूं।

इसे भी पढ़ें: राहुल के मोदीलाई पर भड़के हेगड़े, कांग्रेस अध्यक्ष को बताया मंदबुद्धि

गांधी ने कहा कि मुझे 15 मिनट का समय दें, मैं सिर्फ चार सवाल पूछूंगा, और मोदी जवाब देने में तीन-चार घंटे लगा सकते हैं। बहस के बाद वह देश की जनता को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे। राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए ज्यादा कीमत में यह सौदा किया।

प्रमुख खबरें

Dawood Ibrahim को NCB का बड़ा झटका, करीबी Salim Dola को मिली 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी

Titan का बंपर मुनाफा, Q4 Results में 35% उछला Net Profit, निवेशकों की हुई चांदी

Delhi School Horror: 3 साल की मासूम से दरिंदगी, POCSO आरोपी को कोर्ट से मिली Bail

Air India कर्मचारियों को झटका, CEO Campbell Wilson ने Annual Salary Hike एक तिमाही के लिए टाली