राहुल गांधी ने कर्नाटक विस्फोट पर जताया दुख, बोले- इस तरह की घटनाओं की होनी चाहिए गहन जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुए विस्फोट की घटना पर शुक्रवार को दुख व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस मामले की गहन जांच की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में विस्फोट की खबर दुखद है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह की घटनाओं की गहन जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।’’ 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा