Sultanpur कोर्ट जा रहे Rahul Gandhi के काफिले का एक्सीडेंट, Congress नेता पूरी तरह सुरक्षित

By अंकित सिंह | Oct 26, 2026

सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी सुरक्षित हैं। यह हादसा 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ, जहां पांच गाड़ियां और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि जब राहुल गांधी सुलतानपुर आ रहे थे तब उनके काफिले में पीछे अमेठी से आ रही कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गई।

इसे भी पढ़ें: 1 November की रैली पर BJP की आपत्तियों पर Rahul Gandhi का पलटवार, बोले- अगले 7 दिन भी ऐसे ही प्रचार करें

राहुल गांधी सुलतानपुर की एक अदालत में अपने खिलाफ मानहानि के एक मामले की सुनवाई के लिए जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी सुरक्षित हैं और यह घटना सुबह करीब 10.15 बजे हुई। काफिले के सबसे आगे चल रही एक निजी गाड़ी (जो किसी स्थानीय कांग्रेस नेता की थी) में अचानक ब्रेक लगा, जिसकी वजह से उसके पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। अधिकारी ने कहा कि यह कोई गंभीर घटना नहीं थी और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद काफिला सुलतानपुर की ओर बढ़ गया।

प्रमुख खबरें

Team India की Death Overs गेंदबाजी बनी न्यूजीलैंड की हार की वजह, बोले Michael Bracewell

Manoj Jarange को 500 करोड़ देने के दावों की ED जांच हो, Sanjay Raut ने Amit Shah को लिखा पत्र

Trump vs Obama: मिडटर्म में ओबाना की हुई एंट्री, ट्रंप की रिपब्लिकन पर संकट

Hyundai ने 2027 तक Creta और Bayon की सालाना 2.5 लाख यूनिट बिक्री का रखा लक्ष्य