राहुल गांधी ने की मृत किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग, कहा- सरकार को देना चाहिए अधिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग मंगलवार को लोकसभा में उठाई और कहा कि सरकार को इन किसान परिवारों को उनका अधिकार देना चाहिए। राहुल गांधी ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस विषय को उठाया और लोकसभा के पटल पर करीब 500 किसानों की एक सूची भी रखी और दावा किया कि इन लोगों ने किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश जानता है कि किसान आंदोलन में करीब 700 किसान शहीद हुए। प्रधानमंत्री जी ने देश और किसानों से माफी मांगी। प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने गलती की है। 30 नवंबर को कृषि मंत्री से सवाल (लोकसभा में लिखित प्रश्न) पूछा गया था कि कितने किसानों की मौत हुई। उन्होंने जवाब दिया कि उनके पास कोई डेटा नहीं है।’’

उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लोकसभा में आज के प्रश्नकाल में राहुल गांधी के नाम से अंकित प्रश्नों की तस्वीर और प्रश्नों की एक अन्य सूची की तस्वीर जारी कर सवाल किया, ‘‘मोदी सरकार किसानों को मुआवज़ा व एमएसपी पर जबाब व चर्चा पर इतना डरते क्यों हैं? राहुल गांधी जी जी ने सवाल पूछा 700 किसानों को मुआवज़ा कब देंगे व एमएसपी कब देंगे?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘देखिए मोदी सरकार व लोकसभा सचिवालय ने मनमर्ज़ी से सवाल ही काट दिया। किसानों से न्याय करना होगा,वरना मोदी सरकार झोला उठा लें।’’ गौरतलब है कि सरकार ने गत 30 नवंबर को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के आसपास कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मृत किसानों की संख्या संबंधी आंकड़ा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पास नहीं है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी दी थी। राजीव रंजन सिंह, टी आर प्रतापन, एन के प्रेमचंद्रन, ए एम आरिफ, डीन कुरियाकोस, प्रो. सौगत राय और अब्दुल खालीक ने पूछा था कि तीन कृषि कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के आसपास आंदोलन के दौरान कितने किसानों की मौत हुई। तोमर ने कहा,‘‘कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पास इस मामले में कोई आंकड़ा नहीं है।

प्रमुख खबरें

9 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा युद्ध? ट्रंप के सीक्रेट प्लान पर बड़ा खुलासा

Lord Vishnu Mantra: Lord Vishnu के 1000 नाम हैं Life Changing, Thursday को पाठ से बदल जाएगी आपकी किस्मत

Saudi Arabia Iran Conflict | सब्र का बांध टूटा: Iran के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल युद्ध में शामिल होने की कगार पर सऊदी अरब और UAE

ईरान के हमलों से टूटा सब्र! Middle East में Saudi-UAE अब US-Israel के साथ लड़ेंगे सीधी लड़ाई