खरगे के 'शुद्धीकरण' पर Rahul Gandhi का प्रहार, PM Modi से की मामले में FIR दर्ज करने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2026

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के ‘‘शुद्धीकरण’’ मामले को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर निशाना साधा तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्देश देना चाहिए कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि इस अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बारात में घोड़े पर चढ़ने जैसे मामलों को लेकर भी दलितों को कथित तौर पर मारा-पीटा और धमकाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कृत्यों में भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग शामिल हैं तथा ये संविधान और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के खिलाफ हैं।

गांधी ने मांग की कि ‘‘शुद्धीकरण’’ में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश देने चाहिए, क्योंकि दलितों के साथ होने वाले इस तरह के व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रमुख खबरें

American Center हमले के दोषी Aftab Ansari की जेल कोठरी से 3 फोन और नकदी बरामद

Bollywood Wrap Up: सेलिना जेटली के आउटफिट पर बवाल से लेकर नेपाल त्रासदी पर बिग बी के दर्द तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Niger राजधानी Niamey में भारी गोलीबारी और धमाके, एयरपोर्ट पर सेना तैनात

BJP-RSS की विचारधारा में है दलितों के प्रति नफरत, Jairam Ramesh का तीखा हमला