Rahul Gandhi Disqualified: ममता बोलीं- न्यू इंडिया में निशाने पर विपक्षी नेता, अखिलेश-उद्धव का भी भाजपा पर वार

By अंकित सिंह | Mar 24, 2023

मानहानी मामले में राहुल को 2 साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज एक बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसको लेकर कांग्रेस जबरदस्त तरीके से सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस को विपक्ष के कई और नेताओं का साथ भी मिल रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी के न्यू इंडिया में बीजेपी के निशाने पर विपक्षी नेता। जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। उन्होंने कहा कि आज, हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस ‘तानाशाही’ के खिलाफ अब और मजबूत होगी : गहलोत

राजद के मनोज झा ने कहा कि कितना विचित्र और निंदनीय है। बेशर्मी को नया पता मिल गया है। फिर भी यह मत कहो कि भारत में लोकतंत्र मर चुका है। विपक्ष के दलों को देखना चाहिए कि यह अकेले 'चुनाव' के बारे में नहीं है, बल्कि लड़ाई लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए होनी चाहिए... जय हिन्द। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई है। चोर को चोर कहना हमारे देश में अपराध हो गया है। चोर-लुटेरे अभी भी आजाद हैं और राहुल गांधी को सजा मिल गई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह लोकतंत्र का सीधा मर्डर है। सभी सरकारी तंत्र दबाव में हैं। यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है। अब लड़ाई को उचित दिशा देनी होगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा