कांग्रेस शासित राज्यों में बलात्कार के मामलों पर राहुल गांधी नहीं बोलते: संबित पात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राहुल गांधी पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली में दलित बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या मामले का अपने राजनीतिक एजेंडा को ‘‘बढ़ाने’’ में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानून व्यवस्था तंत्र तेजी से काम कर रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि गांधी परिवार का ‘‘चयन’’ का तरीका निंदनीय है क्योंकि उन्होंने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में दलित लड़कियों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में कभी न तो ट्वीट किया और न ही एक शब्द बोला है।

इसे भी पढ़ें: संसद में सरकार चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब: नरेंद्र सिंह तोमर

पात्रा ने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में दलित लड़कियों और महिलाओं से ऐसे कई जघन्न मामलों का हवाला देते हुए इन मामलों में कांग्रेस नेता की ‘‘चुप्पी’’ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘आप अपनी आंखें मूंद लेते हैं और तभी खोलते हैं जब आपको लगता है कि इससे आपको कुछ राजनीतिक लाभ होगा। यह भयावह है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाजपा प्रवक्ता ने गांधी के एक ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, एक दलित की बेटी निश्चित रूप से भारत की बेटी है और यह पूछा कि क्या इन कांग्रेस शासित राज्यों में दलित बेटियां भारत की बेटियां नहीं हैं। आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि बलात्कार के मामलों में राजस्थान देश में शीर्ष पर है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान सरकार ने दलितों पर कथित रूप से अधिक संख्या में झूठी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार