राहुल गांधी ने विस्फोट में नौसेना के कर्मियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

नयी दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) रणवीर में हुए विस्फोट में नौसैन्य कर्मियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में ‘आईएनएसरणवीर’ में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना शाम साढ़े चार बजे हुई।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आईएनएस रणवीर में विस्फोट की खबर बेहद दुखद है। जान गंवाने वाले नौसेना के नाविकों के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन पर Y S Sharmila का वार, बोलीं- एक गठबंधन में है और दूसरा चमचा

चुनाव और श्रद्धांजलि (व्यंग्य)

Kirsten का लक्ष्य अपने दो साल के कार्यकाल में कम से कम एक ICC ट्रॉफी जीतना

दुर्घटना से देर भली! चार सेकेंड लेट नहीं होता तो...चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय क्या हुआ था?