मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा- भाजपा ने नफरत की कई फैक्टरी लगा रखी हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नफरत की कई फैक्टरी लगा रखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बुल्ली बाई एप मामले में अभियुक्तों की कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था कि इतनी नफ़रत आती कहां से है? दरअसल भाजपा ने नफ़रत की कई फ़ैक्टरी लगा रखी हैं। ‘टेक फॉग’ (एप) उनमें से एक है।’’

इसे भी पढ़ें: जयंत चौधरी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, अखिलेश संग गठबंधन में इन सीटों पर लड़ेगी रालोद

उन्होंने एक समाचार पोर्टल की खबर का उल्लेख करते हुए यह भी कहा था कि सरकार को ऐप के संदर्भ में तत्काल कदम उठाना चाहिए। कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

स्वतंत्रता सेनानियों ने सीने पर गोली खाई, आप अंडों से डर गयीं? Supreme Court ने Mahua Moitra पर की तीखी टिप्पणी

Border Security को लेकर Amit Shah ने ले लिया बहुत बड़ा फैसला, China, Pakistan, Bangladesh सीमा पर नियम सख्त, सुरक्षा कड़ी, पाबंदियां भी बढ़ीं

Kanwar Yatra 2024: शाही पनीर से Pizza तक, बिना प्याज-लहसुन वाले Modern Menu का बढ़ा क्रेज

JPSC-JSSC Protest का असर: Jharkhand सरकार ने सुधारों के लिए मांगी राय, जारी की Email ID