ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए, Donald Trump पर हुए हमले पर Rahul Gandhi ने दी तीखी प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2024

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश किये जाने पर रविवार को गहरी चिंता जतायी और कहा कि ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए। पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान हुए हमले में कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से ट्रंप (78) घायल हो गए। सीक्रेट सर्विस के एक सदस्य ने हमलावर को मार गिराया।

इसे भी पढ़ें: Pennsylvania में रैली के दौरान हुई गोलाबारी में बाल-बाल बचे Donald Trump, पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का जताया आभार

‘यूएस सीक्रेट सर्विस’ ने बताया कि शनिवार को एक संदिग्ध हमलावर ने पेनसिल्वेनिया के बटलर में रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। हमलावर ने रैली में एक दर्शक की हत्या कर दी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीक्रेट सर्विस के एजेंट ट्रंप को तुरंत वहां से निकालकर मंच के पीछे ले गए। ट्रंप के दाहिने कान से खून निकलते देखा गया।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand के पलायन और अकेलेपन की दर्दभरी दास्तान, Vinod Kapri की फिल्म Pyre का इमोशनल ट्रेलर रिलीज़

TVK की नवनिर्वाचित विधायक Maragatham Kumaravel और P Sathyabama ने ली शपथ

CBI की FIR बरकरार, CM मान के OSD की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Udhayanidhi Stalin का CM Vijay पर तीखा हमला, पूछा- आखिर Reels Government क्यों फैला रही अराजकता?