प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने किसानों को दी कांग्रेस की पहली गारंटी, MSP को लेकर किया बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | Feb 13, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर मंगलवार को एक उल्लेखनीय घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन सत्ता में आता है तो I.N.D.I.A ब्लॉक विभिन्न फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने वाला एक कानून लाएगा। गौरतलब है कि देशभर के किसानों की यह लंबे समय से लंबित मांग है। राहुल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।

राहुल ने कहा कि आज किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं. उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं...वे क्या कह रहे हैं? वे सिर्फ अपने परिश्रम का फल मांग रहे हैं। बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन के लिए भारत रत्न की घोषणा की...लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि किसानों को वास्तव में एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर रही है...जब भारत सरकार सत्ता में आएगी, तो हम भारत के किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो कहा गया है, उसे हम पूरा करेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कँटीले तार, ड्रोन से आँसू गैस, कीले और बंदूक़ें… सबका है इंतज़ाम, तानाशाही मोदी सरकार ने किसानों की आवाज़ पर जो लगानी है लगाम ! याद है ना “आंदोलनजीवी” व “परजीवी” कहकर किया था बदनाम, और 750 किसानों की ली थी जान? 10 सालों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े हैं। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी। स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक़ Input Cost + 50% MSP लागू करना। MSP को क़ानूनी दर्जा। उन्होंने कहा कि हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Chalo March: क्या है किसानों की 12 सूत्रीय मांग, सरकार की कैसी है प्रतिक्रिया, 2020-21 वाले किसान आंदोलन से कितना अलग है इस बार का प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बातचीत करके सरकार ने जो किसानों से समझौता किया था उन बातों की मांगो को सरकार बातचीत के जरिए समाधान करने का काम करे। किसानों की MSP की मांग जायज मांग है, उनके साथ बैठकर शांति पूर्ण तरीके से समझौता किया जाए। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि किसान ही आर्थिक गतिविधि को पैदा करते हैं। किराने की दुकान तब चलती है जब किसान की जेब में पैसा होता है... किसानों के साथ लगातार ये अन्याय होता रहा है। सबसे न्यूनतम मांग तो MSP की होनी चाहिए। कम से कम उन्हें सही भाव तो मिले। ये बहुत आवश्यक है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूरा बॉर्डर सील कर दिया गया है जैसे ये कोई दुश्मन देशों का बॉर्डर हो... हरियाणा-पंजाब, दिल्ली से सटे राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के पड़ोसी जिलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं वो भी तब जब बोर्ड पेपर सर पर हैं... दिल्ली के चारो तरफ के जिलो में मौखिक हिदायत दी गई है कि किसी किसान के ट्रैक्टर में 10 लीटर से ज्यादा डीज़ल ना डाला जाएगा... चौतरफा जुल्म का आलम है।

प्रमुख खबरें

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें

New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति

Delhi Air Pollution: 288 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQI, 22 केंद्रों पर हवा गंभीर

Mahadev App के सह-प्रवर्तक रवि उप्पल UAE में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी