तेजस्वी सूर्या का तंज, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंट के रूप में बयान दे रहे हैं राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Feb 09, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सरकार पर पूरी तरह से हमलावर हैं। चीन के बहाने वह सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन एक हो गए हैं। दूसरी ओर भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया गया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल राहुल गांधी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंट के रूप में बयान दे रहे हैं। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि विदेश मामले में राहुल गांधी का ज्ञान उनके विदेश यात्रा और छुट्टियों तक ही सीमित है इसके अलावा उन्हें विदेश नीति के बारे में नहीं पता। राहुल गांधी को विदेश यात्रा से जब समय मिलता है तब वो संसद आते हैं और संसद में जो मन में आता है वो बोल के चले जाते हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रहार पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस से डरते हैं क्योंकि वह (कांग्रेस) सच बोलती है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस डरते हैं, उन्हें घबराहट है क्योंकि कांग्रेस सच्चाई बोलती है। उनका पूरा मार्केटिंग का धंधा है, उनके रिश्ते हैं, उनके मित्र हैं, झूठ फैलाया हुआ है। ऐसे में उनके अंदर डर तो होगा ही।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों की Skeet Mixed Team में अनंतजीत और परिनाज ने जीता कांस्य पदक

Asian Games 2026: Team India ने शुरू की तैयारी, BCCI ने शेयर किया इनडोर नेट्स सेशन

Election Commission निष्पक्ष रहे, ISF सिंबल मामले में Calcutta High Court की तीखी टिप्पणी

Bikaner में Seva Sankalp कार्यक्रम में बोले CM Bhajan Lal Sharma, पंचायती राज चुनाव पर पूरा फोकस