'राहुल गांधी ने सच कहा था', Sanjay Raut बोले- हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाइए

By अंकित सिंह | Aug 29, 2023

चीन ने आधिकारिक तौर पर "मानक मानचित्र" का नवीनतम संस्करण जारी किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश राज्य और अक्साई चिन क्षेत्र को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे सच था और अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है तो वह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश पर सर्जिकल स्ट्राइक करे। प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए, राउत ने कहा कि राहुल गांधी के दावे सही हैं कि चीन ने लद्दाख में पैंगोंग घाटी में प्रवेश किया है। चीन द्वारा 28 अगस्त को जारी मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश को दिखाया गया है जिस पर चीन दक्षिण तिब्बत होने का दावा करता है और अक्साई चिन पर 1962 के युद्ध में उसने कब्जा कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: China Provoked India | चीन ने भारत को फिर उकसाया, नया नक्शा जारी कर अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना क्षेत्र

राहुल का दावा

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात हुई। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा था कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अनसुलझे मुद्दों पर भारत की चिंताओं पर प्रकाश डाला। इस महीने की शुरुआत में, अपने लद्दाख दौरे के दौरान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसका दावा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने एक इंच भी भारतीय जमीन नहीं ली है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि स्थानीय लोगों का भी तर्क है कि भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की और कब्जा कर लिया, यह चिंता का विषय है।

प्रमुख खबरें

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला