मानसून सत्र से पहले निजी यात्रा पर विदेश गए राहुल गांधी, जानिए कब होगी वापसी ?

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र से पहले विदेश चले गए हैं। आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने वाला है और इससे पहले राहुल गांधी विदेश चले हैं। हालांकि संसद सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद स्वदेश लौट आएंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 17 जुलाई को वापस आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रधानमंत्री की चुप्पी देश के लिए बहुत हानिकारक : राहुल गांधी 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी आज विदेश चले गए हैं, रविवार 17 जुलाई को वापस आएंगे। राहुल गांधी किस देश गए हैं ? हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि उन्होंने कतर एयरलाइन्स से उड़ान भरी है। ये राहुल गांधी की निजी यात्रा है और वो राष्ट्रपति चुनाव से पहले वापस आ जाएंगे।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार राष्ट्रपति चुनाव में कौन विजयी होता है। जबकि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। लेकिन अभी तक एनडीए और विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने भ्रामक बात करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया : अश्विनी चौबे 

17 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने 17 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में तमाम पार्टियों से विधेयकों को पास कराने के लिए सहयोग की गुहार लगाए जाने की संभावना है। आपको बता दें कि सरकार करीब एक दर्ज नए विधयकों को मानसून सत्र में पेश कर सकती है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर