तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर राहुल ने गिराई LoP पद की गरिमा, BJP का पलटवार

By अंकित सिंह | Sep 19, 2025

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा वार किया है। रविशंकर प्रसाद ने सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी को क्या हो गया है? वह कितने झूठ बोलेंगे? वह तथ्यों को कितना तोड़-मरोड़ कर पेश करेंगे? मैं इससे भी कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर सकता हूँ। लेकिन राहुल गांधी, यह मेरी संस्कृति नहीं है, न ही यह मेरी पार्टी की संस्कृति है। लेकिन आप देश के लोकतंत्र के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। 2023 से कर्नाटक में किसकी सरकार है। 

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक गरीब परिवार से आते हैं... ये सभी संभ्रांत वर्ग और उच्च समाज, भाई-भतीजावादी लोग, एक ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते जो एक गाँव से आता है। वे प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं करते... राहुल गांधी जितनी नीच मानसिकता वाला विपक्ष का नेता कभी नहीं हुआ... वह सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को टुकड़ों में बांटने का काम कर रहे हैं... नेहरू ने देश को दो हिस्सों में बांटा, राहुल गांधी देश को 10 हिस्सों में बांटना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा, EC पर राहुल गांधी का एक और वार

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने वोट चोरी के आरोपों को दोहराया और चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए इसे चुनावी चौकीदार कहा। अपने एक्स पोस्ट में राहुल ने लिखा कि सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ - ऐसे भी हुई वोट चोरी! चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा। इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश की Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद! 

प्रमुख खबरें

ISIS जैसे जिहादी समूहों में महिलाओं को मिली रणनीतिक और संगठनात्मक कमान, शोध में खुलासा

Pakistan के खिलाफ दबाव हावी न होने की दी थी सलाह, जीत के बाद बोले Shreyas Iyer

Mumbai Police ने Shivaji Park में बिना अनुमति प्रदर्शन पर CJP आयोजकों समेत 500 पर दर्ज की FIR

Iran संकट: Gulf में ऊर्जा ठिकानों की रक्षा में जुटी US सेना, Patriot का स्टॉक 1000 से कम