राहुल गांधी ने हारे व्यक्ति की तरह हताशा दिखाई है: जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हताश हो चुके हैं क्योंकि उन्होंने राफेल सौदा और कर्ज माफी को लेकर कारोबारी घरानों के बारे में जो ‘गलत’ बयानबाजी की थी वह वाष्प बनकर हवा में उड़ चुका है। एक फेसबुक पोस्ट में जेटली ने कहा कि उनकी हताशा उस समय चरम पर पहुंच गई थी जब उन्होंने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में चार सीटें देने की पेशकश यह सोचे बिना की थी कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ ‘खेल’ खेल रहे हैं।

जेटली ने कहा कि गांधी ने हारे व्यक्ति की तरह हताशा दिखाई है। मंत्री ने दावा किया कि भाजपा 2014 में मिले जनादेश के मुकाबले इस बार ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगी। जेटली के इस पोस्ट का शीर्षक ‘क्या कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए हैं?’ था। उन्होंने कहा कि ‘न्यू इंडिया’ एक सकारात्मक भारत है और वह राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और तेदेपा की नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करता है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद