MP: ईंधन खत्म होने की वजह से नहीं उड़ सका राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर, अब शहडोल में ही बितानी पड़ेगी रात

By अंकित सिंह | Apr 08, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रात भर रुकेंगे। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। गांधी अपनी पार्टी के लोकसभा अभियान के लिए मध्य प्रदेश में हैं और उन्होंने मंडला और शहडोल में दो रैलियों को संबोधित किया, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। हालांकि, कहा जा रहा है कि फ्यूल कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा है। जबलपुर से अतिरिक्त फ्यूल मंगाया गया है। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से फ्यूल आने में देरी होगी। ऐसे में राहुल सोमवार की रात शहडोल में ही बिताएंगे। 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और गलत GST लागू कर छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। नतीजा - देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। देश में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन मोदी सरकार युवाओं से ठेका मजदूरी करवाती है। इसलिए कांग्रेस की गारंटी है - हम युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान युवाओं ने मुझसे पेपर लीक की शिकायत की। इसलिए हम पेपर लीक के खिलाफ एक नया कानून लाएंगे और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi vs Smriti Irani: 'चुनाव जीतने के लिए राहुल गांधी ने ली थी PFI की मदद', स्मृति ईरानी का सीधा हमला

राहुल गांधी ने कहा कि अमीर परिवार के बच्चे रोजगार पाने से पहले किसी बड़ी कंपनी में जाकर अप्रेंटिसशिप करते हैं, ट्रेनिंग करते हैं। इसलिए हमने कांग्रेस के मैनिफेस्टो में लिख दिया है- हम देश के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे। इस एक साल की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें 1 लाख रुपए की सैलरी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम हर वर्ग को न्याय दिलाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत ही हमारा लक्ष्य है।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games: संदीप और हानी ने नए World Record के साथ जीता स्वर्ण, भारत के कुल 100 पदक पूरे

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी

Tibet Earthquake | तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप! 16 लोगों की मौत, भारी तबाही के बीच युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

Maharashtra Legislative Council की 5 सीटों पर वोटिंग, 182 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत