राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस पर किया ट्वीट, फोकस में रखा अमर जवान ज्योति का मुद्दा, कर रहे हैं विलय का कड़ा विरोध

By रेनू तिवारी | Jan 26, 2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा "1950 में गणतंत्र दिवस पर, हमारे देश ने आत्मविश्वास के साथ सही दिशा में पहला कदम उठाया। सच्चाई और समानता के उस पहले कदम को सलाम।" हालाँकि, बुधवार को किए गये उनके ट्वीट का मुख्य आकर्षण उनके ट्वीट के साथ की तस्वीर थी। यह अमर जवान ज्योति का एक उदाहरण था जिसे 21 जनवरी को बमुश्किल 400 मीटर दूर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शाश्वत ज्वाला के साथ मिला दिया गया था।

 

 गणतंत्र दिवस पर उनके ट्वीट ने फिर से केंद्र के फैसले की अवहेलना का संकेत दिया। राहुल गांधी ने इससे पहले एक ट्वीट में कहा था, 'हम एक बार फिर अपने जवानों के लिए 'अमर जवान ज्योति' जलाएंगे।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन