Haryana में बोले Rahul Gandhi, दिल्ली में मोदी नहीं, अडानी की सरकार है, हम किसानों और गरीबों की...

By अंकित सिंह | Sep 30, 2024

अंबाला में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि महिला शक्ति योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2000 रुपये जमा किये जायेंगे। एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करेंगे और विधवाओं, बुजुर्गों और विकलांगों के बैंक खातों में हर महीने 6000 रुपए जाएंगे। गारंटीशुदा एमएसपी दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Mallikarjun Kharge जनता की सेवा के लिए राजनीति में हैं या मोदी विरोधी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए?

राहुल ने कहा कि अडानी खेत में मेहनत नहीं करते, कोई छोटा व्यापार नहीं करते। लेकिन हर सुबह उनके बैंक अकाउंट में सुनामी की तरह पैसा आ रहा है। जितना पैसा उनके अकाउंट में सुनामी की तरह घुस रहा है...उतना ही पैसा आपके बैंक अकाउंट से तूफान की तरह निकलता जा रहा है। वहीं, इस दौरान प्रियंका ने कहा कि हमारे पहलवानों के साथ क्या किया गया? उन्हें सड़क पर बैठाया गया, वे विरोध करते रहे। प्रधानमंत्री के पास उनसे मिलने के लिए 5 मिनट भी नहीं थे। और फिर आप सभी ने देखा कि हाल ही में ओलंपिक में क्या हुआ। आप लड़ने वाले लोग हैं, आप स्वाभिमानी हैं। आप महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं। सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही। अगर आज स्वाभिमान से जीना चाहते हो, न्याय चाहते हो तो इस सरकार को उखाड़ फेंको। 

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी