Lok Sabha में बोले राहुल गांधी, अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर, राजनाथ का पलटवार, कहा- गुमराह करने की कोशिश न करे

By अंकित सिंह | Jul 01, 2024

अग्निपथ मुद्दे को लेकर आज विपक्ष और सरकार के बीच वार-पलटवार देखने को मिला। राहुल गांधी ने अग्निपथ मुद्दे पर सरकार की आलोचना की और कहा कि अग्निवीर सरकार के लिए 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' श्रम है। राहुल गांधी ने कहा कि एक अग्निवीर ने बारूदी सुरंग विस्फोट में अपनी जान गंवा दी, लेकिन उसे 'शहीद' नहीं कहा जाता। अग्निवीर' इस्तेमाल करो और फेंक दो' वाला मजदूर है। 

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मृतक अग्निवीर को मुआवज़ा देने को लेकर राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उन तथ्यों को नहीं बता रहे हैं जो राजनाथ सिंह ने कहा है कि जान देने वाले लोगों के लिए मुआवजा है। उन्हें तथ्यों को जनता के सामने रखने की जरूरत है।' शाह ने साफ तौर पर कहा कि यह झूठ बोलने की जगह नहीं है। यदि वह तथ्यों के साथ किसी बयान को सही नहीं ठहरा पा रहे हैं तो उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा-हिंसा करते हैं', राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिंसा और नफरत फैला रही है तथा पिछले 10 वर्षों से संविधान और भारत की अवधारणा पर सुनियोजित ढंग से हमला किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘देश ने मिलकर संविधान की रक्षा की है। अच्छा लग रहा है कि भाजपा के लोग अब संविधान संविधान बोल रहे हैं।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में संविधान और भारत की अवधारणा पर सुनियोजित ढंग से हमला किया गया है... संविधान और भाजपा के विचारों का विरोध करने वाले करोड़ों लोगों पर हमला किया गया है। कई लोगों पर निजी तौर पर हमला किया गया।

प्रमुख खबरें

Kotdwar में व्यापारी को धमकी देने के आरोप में पकड़े गए Mohammad Deepak को मिली जमानत

Muzaffarpur में घर से 435 किलो Smack बरामद, भाई-बहन को पुलिस ने किया अरेस्ट

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी