जम्मू-कश्मीर की रैली में बोले राहुल गांधी, पहली बार किसी स्टेट को बनाया गया केंद्र शासित प्रदेश, छीना गया आपका हक

By अंकित सिंह | Sep 04, 2024

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैली को संबोधित करते पहुंचे हैं। रामबन में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार राज्य का दर्जा छीना गया है। केंद्र शासित प्रदेश को पहले राज्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि एक राज्य को खत्म कर दिया गया है और लोगों के अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा वापस करना होगा क्योंकि न केवल आपका राज्य छीना गया है, बल्कि आपके अधिकार, आपकी संपत्ति, सब कुछ आपसे छीना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पहुंचे राम माधव, विधानसभा चुनाव को बताया ऐतिहासिक, बोले- सरकार बनाएगी बीजेपी

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच में है। एक तरफ- नफरत, हिंसा, डर, दूसरी तरफ- मोहब्बत और सम्मान। उन्होंने कहा कि हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले, जिसमें हमने नारा दिया- 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।' उन्होंने कहा तकि हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा। हम चाहते थे कि आपको चुनाव से पहले राज्य का दर्जा मिले और चुनाव जम्मू-कश्मीर राज्य बनने के बाद हों। बीजेपी ऐसा नहीं चाहती। वे चाहते थे कि पहले चुनाव हो और फिर राज्य की बात हो। बीजेपी चाहे या न चाहे, इंडिया गठबंधन उन पर दबाव बनाएगा और जम्मू-कश्मीर के लोगों को राज्य का दर्जा मिलेगा।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान