भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही, तिरुनेलवेली में राहुल गांधी, तमिलानडु के जरिए मैं भारत को समझ सकता हूं

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ पेरियार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता के विचार हैं, दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं- एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा। तमिल भाषा किसी भी अन्य भारतीय भाषा से कम नहीं है। इस देश में कई अलग-अलग भाषाएँ और संस्कृतियाँ हैं और सभी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें: Katihar Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के तारिक अनवर और जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी आमने-सामने

आपने बाकी देश को दिखाया है कि सामाजिक न्याय के रास्ते पर कैसे चलना है। और इसलिए हमने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। मैं जब भी इस महान भूमि पर आता हूं, विनम्रता के साथ आता हूं, आपके अतीत और परंपराओं के प्रति सिर झुकाकर आता हूं। क्योंकि केवल एक चीज जो मेरे जैसा व्यक्ति कर सकता है वह है आपकी परंपराओं और इतिहास से सीखना। साथ ही, तमिल लोगों ने मुझ पर और मेरे परिवार पर हमेशा प्यार और स्नेह बरसाया है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...

Maharashtra Police ने प्रयागराज से 2 को दबोचा, 139 करोड़ का Drugs रैकेट बेनकाब