Rahul Gandhi ने सिलिकॉन वैली के एआई विशेषज्ञों और स्टार्टअप उद्यमियों के साथ की बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2023

वाशिंगटन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सिलिकॉन वैली के स्टार्टअप उद्यमियों के साथ बातचीत की। ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख सैम पित्रोदा और भारत से राहुल के साथ यात्रा कर रहे कुछ अन्य प्रमुख सहयोगियों के साथ ‘प्लग एंड प्ले’सभागार की अग्रिम पंक्ति में राहुल बैठे थे और इस दौरान वह कृत्रिम मेधा (एआई), बिग डेटा, मशीन लर्निंग के विभिन्न पहलुओं और मानव जाति पर उनके प्रभाव के साथ ही शासन, सामाजिक कल्याण के उपायों आदि पर चर्चा करते नजर आए। कैलिफोर्निया के सनीवेल में स्थित ‘प्लग एंड प्ले टेक सेंटर’ को स्टार्टअप्स का उद्भव स्थल माना जाता है। इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक सईद अमिदी के अनुसार, ‘प्लग एंड प्ले’ में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप के संस्थापक भारतीय या भारतीय अमेरिकी हैं।

राहुल ने कहा कि डेटा एक तरह का सोना (गोल्ड) है और भारत जैसे देशों ने इसकी वास्तविक क्षमता को पहचान लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ डेटा सुरक्षा पर उचित नियमों की आवश्यकता है।’’ हालांकि, पेगासस ‘स्पाइवेयर’ और इसी तरह की तकनीक के मुद्दे पर राहुल ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह इसको लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा एक समय था जब उन्हें पता था कि उनका फोन ‘टैप’ किया जा रहा है और उन्होंने अपने आईफोन (मोबाइल) पर मजाक में कहा, ‘‘ हैलो ! मिस्टर मोदी।’’ राहुल ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि मेरा आईफोन ‘टैप’ किया गया। आपको एक राष्ट्र के रूप में और एक व्यक्ति के रूप में भी डेटा सूचना की गोपनीयता के संबंध में नियम बनाने की जरूरत है।’’

इसे भी पढ़ें: ‘Shri Mahakal Lok Corridor’ परियोजना की कांग्रेस ने न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की, भाजपा ने इसे गंदी राजनीति बताया

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर कोई राष्ट्र तय करता है कि वह आपका फोन ‘टैप’ करना चाहता है, तो इसे कोई रोक नहीं सकता है। यह मेरी समझ है।’’ राहुल ने दावा किया, ‘‘ अगर देश फोन ‘टैपिंग’ में दिलचस्पी रखता है, तो यह लड़ने लायक लड़ाई नहीं है। मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी काम करता हूं, वह सब कुछ सरकार के सामने है।’’ ‘प्लग एंड प्ले’ में एआई कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी की मेजबानी करने वाले शंकरन ने कहा कि वह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम विकास पर उनकी समझ से बहुत प्रभावित हैं।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया