राहुल गांधी ने 'असंसदीय' शब्‍द की पेश की अपनी अनोखी परिभाषा, कहा- बोलने पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज संसद में प्रयोग के लिए वर्जित शब्दों की नई सूची पर विपक्षी सांसदों के बढ़ते विरोध के बीच "असंसदीय" शब्द की अपनी परिभाषा पेश की। इस प्रक्रिया में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि असंसदीय शब्‍दों का उपयोग चर्चाओं और बहसों में किया किया जाता है जो पीएम के सरकार को संभालने का सहीं ढंग से वर्णन करते हैं, अब इन्‍हें बोलने पर अब प्रतिबंध लगा दिया है।

इसे भी पढ़ें: National Herald Case: सोनिया गांधी को ED के समन के विरोध में 21 जुलाई को कांग्रेस देशभर में करेगी प्रदर्शन

कांग्रेस नेता ने असंसदीय वाक्‍य का उदाहरण देते हुए 'प्रतिबंधित' शब्‍दों का भी इस्‍तेमाल किया। उनके ट्वीट में कहा गया है, "जुमलाजीवी तानाशह ने अपने झूठ और अक्षमता का पर्दाफाश होने पर मगरमच्‍छ के आंसू बहाए। बता दें कि लोकसभा सचिवालय ने ‘‘ असंसदीय शब्द 2021 ’’ शीर्षक के तहत ऐसे शब्दों एवं वाक्यों का नया संकलन तैयार किया है जिन्हें ‘असंसदीय अभिव्यक्ति’ की श्रेणी में रखा गया है। संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले सदस्यों के उपयोग के लिये जारी किये गए इस संकलन में ऐसे शब्द या वाक्यों को शामिल किया गया है जिन्हें लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों के विधानमंडलों में वर्ष 2021 में असंसदीय घोषित किया गया था। 


प्रमुख खबरें

PM Modi की रैली को लेकर पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम, हजारों पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

Vodafone Idea की छह महीनों में चुनिंदा शहरों में 5जी सेवा लाने की योजनाः CEO

दिल्ली में आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, जनता में बेहद उत्साह