राहुल गांधी ‘अमूल बेबी’ हैं, अब इस बात में कोई शक नहीं: CPM नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के एक दिन बाद, सत्ताधारी माकपा के अखबार ‘देशाभिमानी’ में कांग्रेस प्रमुख को ‘पप्पू’ कहे जाने से विवाद पैदा हो गया है। ‘कांग्रेस के पतन के लिए पप्पू ने लगाया जोर’ शीर्षक से संपादकीय में कहा गया है कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में हार के डर से वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चुनाव के महज कुछ दिन पहले इस संपादकीय की वजह से विवाद पैदा हो गया है। हालांकि, माकपा ने मामले को संभालने की कोशिश करते हुए कहा कि ‘असावधानी’ के कारण यह भूल हुई।

इसे भी पढ़ें: मोदीजी की सेना कहकर बुरे फंसे योगी, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट, विपक्ष ने बोला हमला

अखबार के स्थानीय संपादक पी एम मनोज ने स्वीकार किया कि संदर्भ ‘अनुचित’’ था और असावधानी के कारण भूल हुई, इस पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक नेता के प्रति दुर्वचन कहना हमारी राजनीति नहीं है और यह संदर्भ अनुचित था। हम भूल को ध्यान में रखेंगे और इसे ठीक करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा