Prabhasakshi Exclusive: Rahul Gandhi बार-बार Agnipath Scheme के तहत सैन्य प्रशिक्षण पर सवाल उठा रहे हैं, इस पर सेना से जुड़े लोगों का क्या कहना है?

By नीरज कुमार दुबे | Jan 12, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम शौर्य पथ में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस त्रिपाठी से सवाल किया गया कि एक नेता की ओर से बार-बार सवाल उठाया जा रहा है कि चीन अपनी सेना को वर्षों का प्रशिक्षण देता है और हम मात्र 6 महीने का प्रशिक्षण देंगे। हमने यह भी जानना चाहा कि 1 जनवरी से अग्निपथ योजना के तहत प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, लेकिन फिर भी राजनीतिक रैलियों में इस योजना का विरोध क्यों किया जा रहा है?

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Indian Army Day 2023 पर Brigadier DS Tripathi से समझिये- कैसे तेजी से मजबूत हो रही है हमारी सेना

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के बारे में जिस तरह की नकारात्मक बातें कही जा रही हैं वह भी गलत है क्योंकि इस योजना को जो रिस्पांस मिला, इस योजना के तहत अग्निवीरों के हर प्रकार के हितों को सुरक्षित रखने के जो उपाय किये गये हैं वह दर्शाते हैं कि यह योजना आनन-फानन में नहीं लाई गयी है। वैसे भी सेना कोई योजना लाने से पहले उस पर गहरा मंथन करती है। अग्निपथ योजना लाने से पहले भी तीन साल तक उस पर गहन मंथन किया गया। 

ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस त्रिपाठी ने कहा कि जो लोग अग्निपथ योजना की आलोचना कर रहे हैं उन्हें कम से कम तीन-चार साल इंतजार करना चाहिए और फिर इस योजना के लाभ और हानि के बारे में बात करनी चाहिए। वैसे भी यदि इस योजना के तहत कोई खामी रही तो सेना उसे खुद ही दुरुस्त कर लेगी क्योंकि सेना में गलतियों से सीखने और उसे ना दोहराने की परम्परा आरम्भ से ही रही है।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा