राहुल गांधी सही हैं, अदाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए : लालू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2024

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपी उद्योगपति गौतम अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग का पुरजोर समर्थन किया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अमेरिका में अदाणी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों की पृष्ठभूमि मेंशुक्रवार को यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही। कांग्रेस के पुराने सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कट्टर विरोधी प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी सही हैं।

अदाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। राजद अध्यक्ष, जो संयोगवश चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं और जमानत पर हैं। संवाददाताओं ने उनसे झारखंड में विपक्षी इंडिया गठबंधन की संभावनाओं के बारे में भी पूछा।

उन्होंने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, मैं अपने उस बयान पर ध्यान केंद्रित करना चाहूंगा कि अदाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मैं झारखंड में नयी सरकार के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं, जहां हम पहले से ही सत्ता में हैं।

झारखंड में इंडिया गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच सीधा मुकाबला है,जिसमें नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) शामिल है, जो लालू प्रसाद के कट्टर प्रतिद्वंद्वी और बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत