Rahul Gandhi 'जातिय राजनीति' से बीजेपी को डरा रहे, कांग्रेस शासित राज्य के CM इसे सबसे बड़ी त्रासदी बता रहे

By अभिनय आकाश | Aug 24, 2024

देश की राजनीति में कास्ट पॉलिटिक्स का दबदबा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। लोकसभा चुनाव के वक्त विपक्ष ने एक नैरेटिव चलाया था कि बीजेपी सत्ता में आई तो संविधान बदल कर आरक्षण खत्म कर देगी, और ये बात चुनावी मुद्दा बन गई।  विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार दोहरा रहे हैं कि संविधान और आरक्षण व्यवस्था की वो हर कीमत पर रक्षा करेंगे।  ये बात राहुल गांधी ने लेटरल एंट्री पर केंद्र सरकार के कदम पीछे खींचने के बाद कही है - मतलब, ये मामला और भी आगे ले जाया जाने वाला है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाति की राजनीति के सहारे बीजेपी से पार पाने की जुगत में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस शासित राज्य के एक मुख्यमंत्री कहते सुनाईआ पड़ रहे हैं कि शिक्षित लोग अधिक संख्या में जातिवादी होते जा रहे। इसे एक त्रासदी तक बता रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अब UP में CM Yogi को घेरने में जुटे राहुल गांधी, आज प्रयागराज में करेंगे संविधान सम्मान सम्मेलन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि यह एक त्रासदी है कि शिक्षित लोग अधिक संख्या में जातिवादी होते जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कि समाज को धर्म और जाति के नाम पर विभाजित किया जा रहा है जिससे असमानता बढ़ेगी। सिद्धरमैया ने कहा कि जाति व्यवस्था के कारण बहुत से लोग शिक्षा से वंचित रह गए जिससे असमानता बढ़ी है। यह एक त्रासदी है कि शिक्षित लोग अधिक संख्या में जातिवादी होते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जातिगत असमानता के पोषकों ने महात्मा गांधी की हत्या की। 

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw