Rahul Gandhi का आज का Jammu Kashmir दौरा हुआ रद्द, जानें क्या है वजह?

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जम्मू दौरा आज रद्द हो गया। वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से संबंधित पार्टी की बैठक में भाग लेने के लिए जम्मू जाने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेता कल जा सकते हैं। प्रस्तावित यात्रा खड़गे और गांधी द्वारा सोमवार को चार चुनावी राज्यों के महासचिवों, प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों से मुलाकात के बाद हुई है।

इसे भी पढ़ें: मेरा ध्यान भटकाओ मत...कोलकाता मामले पर राहुल गांधी ने बोलनने से किया इनकार, भाजपा का पलटवार

मीर ने कहा कि वे (खड़गे और गांधी) जम्मू और श्रीनगर दोनों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक बैठकें करेंगे, जिसका लक्ष्य पार्टी कैडर को सक्रिय और मजबूत करना है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार, जम्मू में अपनी बातचीत के बाद, वे वहां कैडर के साथ अपनी बातचीत जारी रखने के लिए बुधवार शाम को श्रीनगर के लिए उड़ान भरेंगे और गुरुवार को वे श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में गठबंधन के लिए तैयार है और इसका मुख्य उद्देश्य भाजपा को सरकार से बाहर रखना है।

प्रमुख खबरें

जाति जनगणना पर Jairam Ramesh का बड़ा हमला, बोले- Modi Government का है Hidden Agenda

Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

PM Modi की राजनीतिक दलों से अपील, Women Reservation को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों

West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज