'मोदी के विकास के खिलाफ राहुल का नफरत का बाजार', भाजपा बोली- विदेश में देश को बदनाम कर रहे कांग्रेस नेता

By अंकित सिंह | Jun 01, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अब इसी को लेकर भाजपा को ओर से पलटवार किया जा रहा है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी नफरत का बाजार फैला रहे हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। 

 

इसे भी पढ़ें: उम्मीद है FPI पर सेबी का प्रस्ताव आंखों में धूल झोंकने वाला कदम नहीं होगा : कांग्रेस


राहुल गांधी नफरत का बाजार फैला रहे

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल दुनिया में नफरत का बाजार फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के खिलाफ राहुल का नफरत का बाजार है। वद विदेश में देश को बदनाम करते हैं। राहुल का मोहब्बत का पैगाम बहाना है। भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी ने नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  

 

इसे भी पढ़ें: ‘Shri Mahakal Lok Corridor’ परियोजना की कांग्रेस ने न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की, भाजपा ने इसे गंदी राजनीति बताया


राहुल ने क्या कहा था

विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि विपक्ष ‘‘ठीक से एकजुट’’ हो जाए तो केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराया जा सकता है। अपने संबोधन में गांधी ने भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को ‘‘धमकाने’’ तथा देश की एजेंसियों का ‘‘दुरुपयोग’’ करने का आरोप भी लगाया। राहुल ने कहा था कि कुछ लोग भारत में ऐसे हैं जिनको लगता है कि वो सब कुछ जानते हैं, और वह भगवान से ज्यादा जानते हैं। राहुल ने तो यह भी कह दिया कि पीएम मोदी भगवान के साथ बैठ कर उनको समझा सकते हैं कि आखिर ब्रम्हांड कैसे काम करता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Donald Trump की आव्रजन नीति बनी वजह, US Homeland Security पर लटकी शटडाउन की तलवार

Bangladesh में बीजेपी की जीत ने चौंकाया, 6 सीटों पर खिला कमल, हाथ का हुआ सूपड़ा साफ

जीत के बाद पहले भाषण में Tarique Rahman ने भारत के साथ संबंधों पर कहा, मेरे लिए बांग्लादेशियों का हित सर्वोपरि है

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को बुलाने की तैयारी, BNP के टॉप लीडर ने दिया बयान