Manipur Violence: 8 जुलाई को मणिपुर जा सकते हैं राहुल गांधी, राहत शिविरों का करेंगे दौरा

By अंकित सिंह | Jul 06, 2024

मणिपुर संकट से निपटने और समाधान के लिए विपक्षी नेता राहुल गांधी ने 8 जुलाई को मणिपुर का दौरा करने का कार्यक्रम बनाया है। अपनी यात्रा के दौरान, गांधी राज्य के सीएसओ नेताओं से मिलेंगे और चुराचांदपुर, मोइरांग और अन्य स्थानों में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से मिलेंगे। राहुल गांधी की मणिपुर की निर्धारित यात्रा विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त होने के बाद देश भर में उनकी पहली यात्रा होगी। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर अपनी नीतियों और राजनीति के कारण मणिपुर को ''गृहयुद्ध'' में धकेलने का आरोप लगाया था। 

इसे भी पढ़ें: मणिपुर पर पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- स्थिति सामान्य नहीं है

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के लिए, मणिपुर राज्य नहीं है। हमने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे संदेश दें, वहां जाएं. लेकिन कोई नहीं। आपको (प्रधानमंत्री से) जवाब नहीं मिल सकता।'' गांधी ने पूर्वोत्तर राज्य में महिलाओं की दुर्दशा का भी जिक्र किया। सत्ता पक्ष की एक टिप्पणी का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ''आप अपने संगठन में महिलाओं को शामिल नहीं करते हैं, लेकिन मैं उनके बारे में बोल सकता हूं।'' मणिपुर पिछले साल मई से ही उबाल पर है क्योंकि घाटी के प्रभुत्व वाले मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में कुकी आदिवासियों द्वारा आयोजित एक मार्च के बाद राज्य में जातीय हिंसा भड़क उठी थी।

प्रमुख खबरें

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल