Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मामले की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात के बाद शनिवार को कहा कि घटना को चार साल बीत जाने के बावजूद परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बलात्कारियों की रक्षा करने वालों की भाजपा में भरमार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अंकिता के माता-पिता से बीते बृहस्पतिवार को यहां मुलाकात की थी।

क्यों? क्योंकि वह भाजपा-आरएसएस का बड़ा नेता है।’’ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यही भाजपा की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और भाजपा में ऐसे लोगों की भरमार है।’’ उन्होंने कहा कि भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली ‘‘यह अमानवीय मानसिकता’’ खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी - सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ।’’ उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी।

सितंबर, 2022 में उसके लापता होने के बाद शव चिल्ला नहर से बरामद हुआ था। मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। अभियोजन के अनुसार, अंकिता पर एक ‘वीआईपी’ अतिथि को कथित तौर पर विशेष सेवाएं देने का दबाव था, जिसका उन्होंने विरोध किया।

मामले की जांच के दौरान रिजॉर्ट के एक हिस्से को ध्वस्त किए जाने को लेकर भी सवाल उठे। बाद में अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 3 पैसे गिरकर 95.97 के स्तर पर आया

भारत-अमेरिका Trade Deal पर पीयूष गोयल और Jamieson Greer के बीच अहम बैठक

Afghanistan Earthquake | धराशायी होने से बाल-बाल बचा अफगानिस्तान! हिंदू कुश में 126 KM नीचे हिली धरती, 5.3 की तीव्रता से कांपे लोग

Asian Games: सेमीफाइनल में हांगकांग से 1-2 से हारी भारतीय महिला Squash टीम, कांस्य पदक जीता