राहुल गांधी ने नागपुर में स्वतंत्रता सेनानी लीला ताई से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी लीला ताई से बुधवार को मुलाकात की। राहुल गांधी ने बाद में कहा कि लीला ताई ने अंग्रजों के शासन के दौरान छोटी उम्र में उत्पीड़न का सामना किया था और वह लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के महत्व को अच्छी तरह से समझती हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि वह उन्हें (लीला ताई) को आश्वासन दिया कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान पर आंच नहीं आने देगी।

गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन के दौरान लीला ताई से मिलकर बेहद सुखद अनुभूति हुई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी उनसे मुलाक़ात हुई थी।’’

गांधी ने कहा, ‘‘वह (लीला ताई) स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महज 12 साल की उम्र में जेल गई थीं। इतनी कम उम्र में जेल में डाले जाने और उत्पीड़न का शिकार होने के कारण वह लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के महत्व को अच्छी तरह से समझती हैं। यही कारण है कि ताई ने अपना पूरा जीवन संविधान की रक्षा एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते हुए बिताया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ताई ने मुझ पर और सभी कांग्रेस जनों पर संविधान की रक्षा करने का विश्वास जताया है। हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी क़ीमत पर संविधान पर आंच नहीं आने देंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।