राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन से सुर्खियों में आए मोहम्मद इरफान से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर नीट प्रश्नपत्र लीक विरोधी प्रदर्शन के दौरान बहुत ही मार्मिक अंदाज में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुर्खियों में आए युवक मोहम्मद इरफान से सोमवार को मुलाकात की और कहा कि इस युवक का नज़रिया बताता है कि भारत की सबसे बड़ी ताक़त उसके युवाओं में बसती है। गांधी ने इरफान के साथ मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कहा कि इरफान जैसे युवाओं की सोच उनके हालात की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान की उसकी समझ, देश के प्रति उसका नज़रिया और सीखने की उसकी इच्छा यही बताती है कि भारत की सबसे बड़ी ताक़त उसके युवाओं में बसती है।’’ गांधी ने कहा कि इरफान जैसे लाखों युवा देश की असली उम्मीद हैं और वे जिज्ञासु, संवेदनशील तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हैं।

प्रमुख खबरें

महिला हूं इसलिए... अफगानिस्‍तान में अकेले घूम रही थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर...

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah