अच्छा भला हमारे लड़के मैच जीत जाते, पनौती ने हरवा दिया, राजस्थान के जालोर में राहुल गांधी ने किया वर्ल्ड कप का जिक्र

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2023

कांग्रेस पार्टी ने यह सुझाव देकर राजनीतिक हलचल जारी रखी है कि जहां भी पार्टी की सरकार बनेगी, वह जाति-आधारित जनगणना कराएगी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के वल्लभनगर में सर्वेक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के वल्लभनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो चुनाव के तुरंत बाद जाति जनगणना कराएगी और राज्य के वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा करेगी।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan : जयपुर में कांग्रेस का वार रूम देखने पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जालोर में चुनाव प्रचार करते हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। दरअसल, राहुल गांधी जनसभा में पीएम मोदी का जिक्र कर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान जनसभा में कुछ लोग पनौती पनौती चिल्लाने लगे।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर