Manipur के लोगों के एक समूह से Rahul Gandhi ने की मुलाकात, PM Modi से किया राज्य का दौरा करने का आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2024

नयी दिल्ली, 15 अगस्त लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में रहने वाले मणिपुर के लोगों के एक समूह से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्य का दौरा करने तथा शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: लाल किले के कार्यक्रम में पीछे बैठे थे Rahul Gandhi, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- इससे प्रधानमंत्री की कुंठा दिखी

गांधी के मुताबिक, इनलोगों ने प्रतिशोध के डर से अनुरोध किया कि उनके चेहरे न दिखाए जाएं। राहुल गांधी ने कहा, 'यह एक कड़वी सच्चाई है कि मणिपुर में हमारे भाई-बहन लगातार भय की स्थिति से झेल रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि वह मणिपुर का दौरा करें और केंद्र एवं राज्य सरकार शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करने के लिए जल्द से जल्द प्रयास करे।'

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल