संविधान दिवस के कार्यक्रम में अचानक बंद हुआ राहुल गांधी का माइक, कांग्रेस नेता बोले- दलितों की बात करने पर...

By अंकित सिंह | Nov 26, 2024

कांग्रेस के संविधान रक्षक अभियान में राहुल गाांधी ने आज कहा कि देश की पूरी व्यवस्था दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगों के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि दलितों, आदिवासियों, ओबीसी का रास्ता एक दीवार से अवरुद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस उस दीवार को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने पिछड़े वर्गों के रास्ते में आने वाली दीवार को कमजोर किया लेकिन हम दीवार को उतनी कमजोर नहीं कर पाए, जितना हमें करना चाहिए था। 

संविधान की कॉपी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि क्या इसमें (संविधान में) सावरकर जी की आवाज है? क्या उसमें कहीं लिखा है कि हिंसा करनी चाहिए, लोगों को मारना चाहिए या झूठ का सहारा लेकर सरकार चलानी चाहिए? यह सत्य और अहिंसा का ग्रंथ है। कुछ दिन पहले हमने तेलंगाना में जाति जनगणना का काम शुरू किया है और यह कोई नौकरशाही प्रक्रिया नहीं है। तेलंगाना में पहली बार जाति जनगणना को सार्वजनिक अभ्यास बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जो सवाल पूछे जा रहे हैं वो कोई बंद कमरे में 10-15 लोग नहीं पूछ रहे हैं, ये लाखों लोग हैं जिनमें दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोग, गरीब, सामान्य जाति के लोग, अल्पसंख्यक लोग, हर कोई और तेलंगाना के लोग शामिल हैं। जनगणना की रूपरेखा तैयार की। भविष्य में जहां भी हमारी सरकार आएगी, हम वहां जातिगत जनगणना कराएंगे। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Big Challenge Rahul Gandhi: संसद शुरू होते ही मोदी ने राहुल को दिया तगड़ा चैलेंज

संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान तालकटोरा स्टेडियम में राहुल गांधी के भाषण के दौरान बिजली कट गई जिससे उनका माइक बंद हो गया। इसपर राहुल ने कहा कि इस देश में पिछले 3000 साल से जो भी दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, गरीब की बात करता है, उसका माइक बंद हो जाता है। जब माइक बंद हुआ तो बहुत सारे लोग आये और मुझसे कहा कि जाओ और बैठ जाओ। मैंने कहा मैं बैठूंगा नहीं, खड़ा रहूंगा, जितना चाहो माइक बंद कर लो, जो बोलना है बोलूंगा। यहां पीछे रोहित वेमुला की फोटो है, वह बोलना चाहता था लेकिन उसकी आवाज छीन ली गई।

प्रमुख खबरें

Delhi: Anand Vihar रेस्तरां में युवक से जबरन भारी बिल भरवाने के आरोप में दो गिरफ्तार

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya का SP पर हमला, सत्ता में आए तो बढ़ेगी गुंडागर्दी

Millie Bobby Brown और Jake Bongiovi दूसरी बार बने माता-पिता! गोद लिया बेटा, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

Mayur Vihar के स्कूल में बम की धमकी के बाद Alert, परिसर में Bomb Squad की सघन तलाशी