आज से शुरू होगा राहुल गांधी का मिशन गुजरात, बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

By अंकित सिंह | Sep 05, 2022

गुजरात चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। सत्तारूढ़ भाजपा और आम आदमी पार्टी लगातार गुजरात में चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। इन सब के बीच अब कांग्रेस भी सक्रिय होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं। गुजरात दौरे के दौरान वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि इस साल के आखिर में गुजरात विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। सभी पार्टियां गुजरात के चुनावी दंगल में उतरने की तैयारी कर रही हैं। अब तक के चुनाव को देखें तो कहीं ना कहीं मुकाबला दो तरफा रहा है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस रही है। भाजपा लगभग पिछले 27 सालों से गुजरात में सत्ता में है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने नफरत फैलाकर भारत को कमजोर किया, चीन और पाकिस्तान को फायदा होगा: राहुल

राहुल गांधी ने चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को संबोधित किया था। इसके बाद कांग्रेस अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत करने के लिए 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। 2024 चुनाव को लेकर कांग्रेस की सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिल रही है। पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। 150 दिनों की पैदल यात्रा होगी जिसमें 3500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। गुजरात दौरे के दौरान राहुल गांधी आगामी दिनों के लिए पार्टी की रणनीति को भी तैयार करेंगे। पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किस तरीके से करना है, इसकी भी तैयारी में वह हिस्सा लेंगे। खबर के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand बिजनेस का भविष्य! Haridwar में जुटे दिग्गज, ONDC और Trader Security पर हुई बड़ी चर्चा

New Zealand में प्रवासी भारतीयों से मिले PM Modi, बोले- भारत संग आपका रिश्ता अटूट है

New Zealand में Modi का जलवा, तिरंगे से रोशन Sky Tower, 4 दशक बाद ऐतिहासिक स्वागत

Bihar CM ने दिया करोड़ों का तोहफा: 98 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 1424 करोड़, सशक्त होगा समाज