राहुल गांधी बोले, नरेंद्र मोदी को दो भारत नहीं बनाने देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

वंथली/भुज (गुजरात)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमीरों का पक्ष लेने और किसानों को नजरअंदज करने का आरोप लगाते हुए कह कि वह ‘दो भारत’ नहीं बनने देंगे। गांधी गुजरात के कच्छ जिले में भुज और जूनागढ़ जिले में वंथली में रैलियों को संबोधित कर रहे थे। राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है। वंथली में रैली को संबोधित करते हुए उन्हेंने कह कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों के लिए अलग बजट का प्रावधान होगया और मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनेगा।

इसे भी पढ़ें: किसानों के अलग बजट में पहले ही की जाएगी MSP की घोषणा: राहुल गांधी

उन्होंने सत्ता में आने पर 10 दिन के भीतर गुजरात के किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया। गांधी ने अपने भाषण में ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) का भी जिक्र किया। उन्होंने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा किया। भुज की रैली में गांधी ने दावा किया कि लहर कांग्रेस के पक्ष में है और बतौर प्रधानमंत्री असफल रहने के बाद नरेन्द्र मोदी को जनता 2019 के चुनाव में सत्ता से बाहर कर देगी।

प्रमुख खबरें

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला