प्रियंका के कांग्रेस में आने पर बोले राहुल गांधी, अब हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

अमेठी (उप्र)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद बुधवार को कहा कि उनके (प्रियंका) आने से उत्तर प्रदेश में एक नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में 'सकारात्मक' बदलाव आएगा। राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैंने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिशन दिया है कि वे राज्य में कांग्रेस की सच्ची विचारधारा ... गरीबों और कमजोर लोगों की विचारधारा ... सबको आगे लेकर बढने की विचारधारा को आगे बढायें।' उन्होंने कहा कि इस फैसले से उत्तर प्रदेश में नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में सकारात्मक बदलाव आएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य काम करेंगे। जो उत्तर प्रदेश को चाहिए, जो उत्तर प्रदेश के युवा को चाहिए, वह कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।'

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री, पार्टी की महासचिव बनीं, पूर्वी UP का मिला प्रभार

साथ ही उन्होंने कहा, 'मगर कांग्रेस पार्टी की जगह बनाने का काम हमारा है। हमने यह जगह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरी बहन, जो बहुत कर्मठ है, अब मेरे साथ काम करेगी। ज्योतिरादित्य भी ऊर्जावान युवा नेता हैं।' उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की जनता को, युवाओं को, किसान को कहना चाहते हैं कि आपने बहुत समय जाया किया। आपने यहां भाजपा की सरकार बना रखी है। पूरा प्रदेश जानता है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। राहुल ने जनता का आहवान करते हुए कहा, 'आप इनको (भाजपा को) हटाइये। हम आपको नयी दिशा देंगे। हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश नंबर—वन प्रदेश बने। मैं किसी जाति—धर्म की बात नहीं करता। यहां के युवाओं ने अपने प्रदेश को देखा है कि किस प्रकार इसे नष्ट किया गया है ... हम आपके साथ एक नया सपना पूरा करना चाहते हैं।' कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश में लाने से भाजपा वाले भी कुछ घबराये हुए हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal