Chhattisgarh के सात जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, इतने किलोमीटर की दूरी होगी तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2024

रायपुर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा अगले महीने छत्तीसगढ़ के सात जिलों से होकर गुजरेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के 16-17 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद है, जो पांच दिनों में राज्य के सात जिलों से होकर गुजरेगी। 

 

इसे भी पढ़ें: Elgar Parishad Case: गौतम नवलखा को SC से नहीं मिली राहत, जमानत पर रोक बरकरार


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। बैज ने कहा कि जब क्षेत्र, धर्म और सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है तब कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। 

 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra की Rashmi Shukla ने रच दिया इतिहास, बनीं पहली महिला पुलिस महानिदेशक

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस यात्रा से लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। राज्य में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता में वापस आई थी। इस चुनाव में भाजपा को 54 सीटें मिली है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर विजयी रही। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील