Doda मुठभेड़ के बाद राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, बोले- भाजपा की गलत नीतियों का खामियाज़ा भुगत रहे हमारे जवान

By अंकित सिंह | Jul 16, 2024

जम्मू-कश्मीर के डोडा में ड्यूटी के दौरान चार सैनिकों की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारत के सैनिक और उनके परिवार भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। इसको लेकर राहुल गांधी ने एक एक्स पोस्ट किया है। अपने पेस्ट में राहुल ने लिखा कि आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक है। 

आपको बता दें कि भारतीय सेना डोडा के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है क्योंकि क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश जारी है। डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अधिकारी सहित चार भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने ट्वीट किया, "सीओएएस जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और भारतीय सेना के सभी रैंक बहादुर कैप्टन ब्रिजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने डोडा में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ताकि क्षेत्र में शांति सुनिश्चित की जा सके। दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।''

इसे भी पढ़ें: Doda Encounter में शहीद हुए जवानों का बदला लेने के लिए Indian Army को मिली खुली छूट, Rajnath Singh की आतंकियों को चुनौती

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि डोडा जिले में हमारी सेना के जवानों और जेकेपी कर्मियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को विफल कर देंगे।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया